छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास पर उत्तर प्रदेश परिवहन बस पर तैनात महिला परिचालक के साथ चालक द्वारा अभद्रता एवं छेड़छाड़ का प्रयास किया गया।जिसका महिला परिचालक ने विरोध किया और कोतवाली में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार की दोपहर 1:20 पर महिला परिचालक द्वारा बताया गया चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।