एटा: गांव खिरिया खवा में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर छिड़काव कर रहा युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया, 12 फुट ऊंचाई से गिरा
Etah, Etah | Jun 23, 2026 एटा के खिरिया खवा गांव में नव निर्माणाधीन शौचालय पर छिड़काव कर रहा 28 वर्षीय युवक वीरेश पुत्र हिरदेश हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया युवक 12 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।खून से लथपथ युवक को परिजन मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है।युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है और झुलस भी गया है।