बेगूसराय: पन्हास गार्डन में जन-सुराज की आमसभा आयोजित, जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन
पन्हास गार्डन में जनसुराज की आमसभा आयोजित की गई. इस दौरान जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जन सुराज के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रमोद कुमार मिश्रा, महेंद्र साहू, इंद्रदेव साहू मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गौतम ने कहा कि यह दल किसी के घर से नहीं उपजा है. यह सबो का है.