बीना: ग्राम बुखारा में 25 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Bina, Sagar | Apr 25, 2026 25 वर्षीय चरण सिंह पिता राम भरोसी निवासी ग्राम बुखारा ने शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणो के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देखकर परिजन तत्काल रात में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार की सुबह युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही शनिवार को बिना थाने से प्रधान आरक्षक हेमंत कुमार तिवारी जवानों के साथ पहुंचे।