माखन नगर: आंचल खेड़ा के पास सड़क हादसे में टवेरा-ट्रैक्टर की टक्कर, 5 की मौत, 7 घायल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 27, 2026
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे ग्राम आंचल खेड़ा के पास एक सड़क हादसा हो गया हादसे में टवेरा कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि टवेरा कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।