नारायणपुर: बीरबन्ना चौक पर सड़क हादसे में छात्र की मौत
नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर बीरबन्ना चौक के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी लोहे के एंगल व सरिया लदी जुगाड़ गाड़ी से टकरा गई। हादसे में झंझरा गांव निवासी 20 वर्षीय राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा शव को पोस्टमार्टम के