महोबा: जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ डीएम ने किया
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर महोबा जिला प्रशासन ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” महाअभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने महिला अस्पताल में फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में गांव-गांव जाकर महिलाओं की सभी स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी।