भभुआ: भभुआ थाना में एक आर्मी मैन द्वारा महिला पुलिस जवान से छेड़खानी व मारपीट का मामला दर्ज
Bhabua, Kaimur | Dec 22, 2025 भभुआ थाना में एक आर्मी मैन द्वारा महिला पुलिस जवान से छेड़खानी व मारपीट मामले में केस दर्ज किया गया है। आज सोमवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आर्मी मैन सिवान जिला के चकियां गांव निवासी सुमित कुमार चतुर्वेदी बताया जाता है। प्राथमिकी आवेदन में भगवानपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान ने बताया कि मैं थाना से बाजार करने भभुआ आई थी।