पानीपत: पानीपत में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, जीटी रोड पार करते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार
पानीपत के मतलौडा अन्तर्गत थाना इसराना क्षेत्र के गांव डाहर में रविवार 7 दिसंबर को एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक मनजीत उर्फ डिंपी की मौत हो गई। युवक जीटी रोड पार कर रहा था, तभी हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।