कसडोल: छरछेद के सरपंच भारत दास मानिकपुरी को राज्यस्तरीय सम्मान, 'सबसे ख़ास सरपंच' कार्यक्रम सम्पन्न
छत्तीसगढ़ में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘सबसे ख़ास सरपंच’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के 4500 से अधिक सरपंचों में से चयनित प्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय विकास कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया।