डेहरी: जमुहार में जीएनएसयू में 'भाषा उत्सव 2026' का भव्य आयोजन, बहुभाषिकता को मिला बढ़ावा
Dehri, Rohtas | Apr 10, 2026 जमुहार में जीएनएसयू में ‘भाषा उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन, बहुभाषिकता को मिला बढ़ावा शुक्रवार को दोपहर क़रीब तीन बजे गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में “भाषा उत्सव 2026” उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। प्रो. डॉ. रचना दशोरे ने भाषा को संस्कृति और पहचान का आधार बताया।