पन्ना: ग्राम सकरिया में पायलट ट्रेनिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने काटा फीता
Panna, Panna | Oct 17, 2024 पन्ना जिले के ग्राम सकरिया में आज पायलट ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस सेंटर के खुलने से अब क्षेत्र के युवाओं को पायलट बनने का सपना पूरा करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र उन्हें हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग देगा, जो पहले केवल बड़े शहरों में उपलब्ध थी।