मथुरा: वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में गड्ढों का पेच वर्क अमानक तरीके से हो रहा, अधिकारियों ने सरकार की मंशा को पलीता लगाया
वृन्दावन मे परिक्रमा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के गड्डो को भरने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन पेच वर्क के काम को लापरवाही व अमानक रूप से किया जा रहा है। गोरे दाऊजी आश्रम के पास गड्डो में डामर व गिट्टी डालने के बाद उसे रोलर से ठीक तरह से समतल नही किया जा रहा। जिससे पेच वर्क कुछ देर में ही उखते उखड़ते दिखाई दिए।