बरहट: मौरा में लौटा में फंसे बंदर के बच्चे को मिला नया जीवन, वन विभाग और ग्रामीणों का सराहनीय प्रयास
Barhat, Jamui | Apr 9, 2026 गिद्धौर के मौरा काली मंदिर परिसर में पिछले करीब दो सप्ताह से एक बंदर का बच्चा गंभीर संकट में फंसा हुआ था। उसके सिर में अनजाने में एक लोटा फंस गया था, जिससे उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को 6 बजे बताया कि अथक प्रयास के बाद बंदर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।