घंसौर: खेत में काम के दौरान महिला कुएं में गिरी, जबलपुर रेफर
Ghansaur, Seoni | Jun 18, 2026 खेत में काम के दौरान महिला कुएं में गिरी, जबलपुर रेफर घंसौर। ग्राम ईश्वरपुर निवासी राधाबाई पति सुन्नू लाल कुलस्ते गुरुवार 18 जून 2026 की सुबह लगभग 8 बजे खेत में काम के दौरान अचानक चक्कर आने से कुएं में गिर गईं। घटना के समय उनके पति खेत में बुवाई का कार्य कर रहे थे। उन्होंने तत्काल महिला को कुएं से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी