गोगरी: हरिनमार पंचायत में आवारा सांड के हमले से वृद्धा घायल, गोगरी अस्पताल में इलाज जारी
Gogri, Khagaria | Apr 10, 2026 खगड़िया जिले के हरिनमार पंचायत में शुक्रवार को एक आवारा सांड के हमले में एक वृद्धा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्धा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लि