लोहरदगा: तेज रफ्तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने चालक पर कार्रवाई की मांग की
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारो चट्टी गांव निवासी सोबरन महतो के रूप में हुई है। घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब वे चट्टी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़गाई मोड़ के समीप तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक संख्या JH01 CG 0236 के