फरीदाबाद: NIT में पानी न आने की किल्लत से परेशान विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों के संग की बैठक
विधायक नीरज शर्मा ने एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि भाजपा के लोगों द्वारा राजनीति दबाव के चलते एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारी एनआईटी-86 की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है और 10 दिन से इस इलाके में पानी नहीं आ रहा है।