हुज़ूर: भोपाल में बेरोजगारों को ठगने वाले पर FIR,कंसल्टेंसी ऑफिस का संचालक है आरोपी
Huzur, Bhopal | May 6, 2024 भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बेरोजगारों को मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का कहकर लाखों रुपए ठग लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित बेरोजगार उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।