हुज़ूर: भोपाल में घूमता दिखा 6 माह से फरार डॉक्टर बच्चे के इलाज के नाम पर आयुष्मान से निकले 3.35लाख रु.
Huzur, Bhopal | May 6, 2024 भोपाल के फतेहगढ़ में स्थित मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर के खिलाफ पिछले साल24 नवंबर को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की एफआईआर तलैया थाने में दर्ज हुई थी। उन पर आयुष्मान योजना के तहत मासूम के इलाज के नाम पर3.35 लाख रुपए की रकम फर्जी तरीके से निकालने के आरोप हैं। 6 महीने बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है|