कोडरमा: वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह का विशेष वित्तीय समावेशन अभियान
आमजन तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर फाइनेंशियल इन्क्लूजन स्कीम के तहत आगामी तीन माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक देशभर के सभी जिलों में विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा।