सिवनी: छपारा के चमारी कला में किशोरी की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Seoni, Seoni | May 20, 2026 सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र के चमारी कला गांव में किशोरी मीनाक्षी सोनी की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। बुधवार को बताया गया कि परिजनों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।