खुरई: देहात थाना पुलिस ने मंडी बमोरा रोड से अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 2 गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Aug 4, 2025 सोमवार शाम लगभग 6 बजे देहात थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंडी बमोरा रोड पर दबिश देने पर एक बिना नंबर की कार से 55 हजार रु क़ीमत की 10 पेटी देशी शराब जब्त की है,दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक फरार हो गया, लगभग 3 लाख रु क़ीमत की कार और दो मोबाइल भी जब्त हुए है, आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।