खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 24 घंटे में 2 स्थाई और 11 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Khurai, Sagar | Aug 3, 2025 रविवार शाम लगभग 7 बजे शहरी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान 24 घंटों में 2 स्थाई वारंटी और एक महिला सहित 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, पकडे गए वारंटियों को आगे से किसी भी अपराध में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी है, सभी वारंटियों को वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया.