शाजापुर: मेहदी गाँव में घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर मिला, डायल-112 टीम ने उपचार के लिए पहुँचाया
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहदी में शनिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में मिला।ग्रामीणों ने घायल मोर को सुरक्षित स्थान पर रखकर डायल-112 को सूचना दी। पायलट महेंद्र सिंह जादौन एवं आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मोर को उपचार हेतु शाजापुर ले गए। और वन विभाग को सौंप दिया गया जहां उपचार जारी है.