विदिशा नगर: कलेक्टर ने विदिशा रेलवे स्टेशन से जिले के 279 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी-अयोध्या के लिए किया रवाना
रविवार को विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शाने योजना के अंतर्गत 279 यात्री जो विदिशा जिले से चयनित किए गए थे।उन्हें स्पेशल ट्रेन से काशी और अयोध्या के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पर कलेक्टर के अलावा एडीएम, एसपी और अन्य अधिकारी भी पहुंचे। तीर्थ यात्रियो की सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।