विदिशा नगर: आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन विदिशा जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं राजस्व न्यायालयों में एक साथ किया गया
नेशनल लोक अदालत में कुल 10679 प्रकरण रखे गए। लोक अदालत के लिए जिला मुख्यालय पर 12 खंड पीठों का गठन किया है। जबकि बासौदा में सात, सिरोंज एवं कुरवाई में तीन-तीन तथा लटेरी खंड स्तरीय न्यायालय में दो खंड पीठों का गठन किया गया है। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के लिए पांच खंड पीठों का गठन किया है।