बलौदाबाज़ार: नगर पंचायत पलारी में कलेक्टर व एसपी ने आयुष्मान कार्ड महाअभियान शिविर का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में 23 जनवरी से आयुष्मान कार्ड महा अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत नगर पंचायत पलारी में आयुष्मान कार्ड महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कलेक्टर व एसपी ने शिविर का निरीक्षण किया। और युवाओं को एप्प के माध्यम से स्वत: आयुष्मान कार्ड बनाने के तरीके बताते हुए प्रेरित किया।