भिंड नगर: इटवा रोड स्थित ऑयल पेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, पुलिस ने शुरू की जांच
भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा रोड स्थित एक ऑयल पेंट के गोदाम में अल सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें गोदाम की पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं और पूरे गोदाम को अपनी चपेट मे ले लिया।आग इतनी भयावह थी कि गोदाम धू-धू कर जल उठा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया