भीण्डर: बड़गांव थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर जिले के बड़गांव थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा राउंड और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंपालाल सिंह (निवासी गुर्जर बस्ती, टोंकड़ा) और योगेश (निवासी नारायण निवास, धोलागढ़) के रूप में हुई है।