पोकरण: विधायक जनसंपर्क कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक महंत प्रताप पुरी ने महिलाओं का किया वंदन
पोकरण शहर में फलसुंड रोड पर स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज ने उपस्थित महिलाओं का वंदन किया। महंत ने केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से संबंधित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी।