देहरादून: पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, देहरादून चैप्टर ने साइबर क्राइम और मिस इनफॉरमेशन पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा रविवार को "साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान" विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था।