देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने केवल विहार कालोनी के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 15.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने केवल विहार कॉलोनी से एक नशा तस्कर अमरनाथ साहनी, पुत्र पन्ना लाल निवासी, चूना भटटा, अपर अधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून, स्थाई निवासी मुज्जफरपुर बिहार, उम्र- 44 वर्ष है को 15.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।