फिरोज़ाबाद: गांव गोदई में स्टंट करते वक्त युवक के गले में फंसी रस्सी, हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोदई का, शनिवार की दोपहर रजनेश नामक युवक की स्टंट करते बक्त मौत हुयी है। परिजनों की मानें तो गांव के अम्बेडकर पार्क में रस्सी पर चढ़कर स्टंट कर रहा था। इसी दौरान गले में रस्सी फस गयी। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।