फिरोज़ाबाद: गांव काला बंदा में सर्दी में तापते समय एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलसी
फ़िरोज़ाबाद के थाना अराँव क्षेत्र के गांव काला बंदा में माया देवी नामक वृद्ध महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी है। महिला सर्दी से बचने के अलाव जलाकर ताप रही थी। महिला को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। महिला की हालत चिंताजनक बताई है। वही पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।