बाड़ी: बरौली का पुरा गांव में बकरियां चराने गए व्यक्ति पर रंजिशवश हमला, खेत विवाद की रंजिश को बताया जा रहा है मामला
Bari, Dholpur | Jan 27, 2025 बाड़ी उपखण्ड के सदर थाना क्षेत्र के बरौली का पुरा गांव के पास जंगल में आज सोमवार को दिन में एक किसान पर बकरी चराने के दौरान हमले का मामला सामने आया है। घटना में लहूलुहान हुए किसान को परिजनों द्वारा बाड़ी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया है। घटना को लेकर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाड़ी अस्पताल में भ