पट्टी: भरोखन नहर पुलिया पर बड़ा हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को रौंदकर अज्ञात वाहन चालक घायल को ही उठा ले गया
सधईपुर गांव निवासी छोटेलाल माली (60) रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। अभी वह भरोखन नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वाहन चालक