रायबरेली: बहादुरपुर स्थित RGIPT में पढ़ने वाले छात्र ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया
18 अप्रैल 2025 समय 7बजे जायस थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्र अभिनव आनंद ने संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल की छत से कूद कर की आत्महत्या।वार्डन व साथियों के साथ जिला अस्पताल लाया गया,जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ अनुराग शुक्ला ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।