रायबरेली: अकबरपुर कछवाह में बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने का हुआ प्रयास, विरोध करने पर जमकर हुआ बवाल
17 अप्रैल गुरुवार रात्रि 11:00 बजे के आसपास शहर में स्थित पुलिस लाइन से जुड़ी हुई, बेस कीमती जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए ।और दोनों में हंगामा कटने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को किसी तरह शांत कराया। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।