गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई, दी गई श्रद्धांजलि
गया भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने बताया उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की।