गोंडा: गोंडा-डेहरास मार्ग पर कार ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, घायल दोनों भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती, चालक फरार
Gonda, Gonda | Sep 10, 2025 गोंडा-डेहरास मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। चांदपुर निवासी महेश कुमार अपने भाई के साथ दवा लेने गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।