सिकंदरा: वज्रपात से तीन भैंसों की मौत, पशुपालकों को हुई ढाई लाख की क्षति
Sikandra, Jamui | May 29, 2026 लछुआड़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित राजबर बहियार में शुक्रवार 11 बजे के करीब तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवारों में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी बालकेश्वर यादव अपनी दो भैंस तथा मनीष यादव एक भैंस को शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजबर बहियार के समीप चरा रहे थे।