कटंगी शहर के साप्ताहिक मवेशी बाजार से कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदकर लेकर जा रहे एक युवक पर गौतस्करी करने का कथित आरोप लगाकर उसके साथ अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अड़ीबाजी करने वाले दो लोगों पर इस पूरे मामले में पीड़ित का बचाव करने के लिए आने वाले एससी समाज के एक युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है।