चंदौसी: चंदौसी के कैथल गेट से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा, भारी तादाद में जुटे लोग
चंदौसी में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैथल गेट से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई इस विशाल शोभायात्रा में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। यह यात्रा कैथल गेट से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई