टीटही गांव में सुने घर का ताला तोड़कर चोरों ने ₹100000 से भी ज्यादा के सोने चांदी की जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गृह स्वामी पवन कुमार सिंह शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे अपने घर पहुंचे। जहां चोरी की घटना को देखकर दंग रह गए। इसके बाद फिर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।