पटना ग्रामीण: पटना जू में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने शुक्रवार को पटना जू में पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर एक व्यक्ति से पौधा लगाने की अपील की गई है। इसी के तहत बिहार सरकार के मंत्री भी लगातार पौधारोपण करते हुए नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने भी पौधारोपण किया।