पटना ग्रामीण: पटना में TRE-2के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन,पुलिस पर बैनर छीनने लगाया आरोप
TRE-2 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह सभी शिक्षक अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों के बैनर को भी जबरदस्ती छीन लिया जिससे प्रदर्शन कर रहे सभी शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए।