नवादा: पाचंबा गांव से पुलिस ने तीन देसी कट्टों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Jul 14, 2025 कादिरगंज थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव से पुलिस ने तीन देसी कट्टा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पाचंबा गांव निवासी अनिल मिस्त्री का पुत्र विक्रम कुमार एवं बालों मिस्त्री का पुत्र कपिल मिस्त्री के रूप में की गई। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं ।