सैंपऊ में धौलपुर मार्ग पर सोमवार अल सुबह के पहर एक परचून के खोखे में आग लग गई। करंट दौड़ने के साथ आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं त्योहार के अवसर पर अचानक हुई घटना से पीड़ित लोग हक्के बक्के रह गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों की समझदारी से विद्युत लाइन काटकर आग की घटना पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक पीड़ित का काफी नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक