बेलछी: विद्याचक गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Belchhi, Patna | May 30, 2025 बेलछी थाना क्षेत्र के विद्याचक गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर 3 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना बेलछी थाना को दिया गया। सुचना मिलते ही बेलछी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक चालक की पहचान करने में जुट गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत की सूचना मिली थी।